*राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के जालौन के कोंच नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*
By
Aug 29, 2022
*राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के जालौन के कोंच नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*
*कोंच(जालौन)* 28 अगस्त को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के नव नियुक्त उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मुख्य महा सचिव का जनपद जालौन के कोंच नगर में प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनीष तिवारी एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव जस्सी शुक्ला के द्वारा जिले के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिले से जिलाध्यक्ष अनिल गोस्वामी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक पटेल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बब्बू राजा पटेल, जिला उपाध्यक्ष विनय गोस्वामी, जिला संगठन मंत्री बृजमोहन चतुर्वेदी ,जिला महासचिव मोनू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, जिला मीडिया प्रभारी अंकित पटेल सतोह, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक पटेल सतोह, नगर अध्यक्ष जालौन निशांत अवस्थी, जिला मंत्री पुष्पेंद्र पटेल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप, ब्लॉक अध्यक्ष डकोर सुशील गोस्वामी, पुरुषोत्तम सोनी, कार्तिक पटेल, सत्यम पटेल, गोविंद परिहार, मयंक नामदेव, अजय सोनी, के साथ जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।