• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ग्राम शेखपुर बुल्दा में स्टीमर से पहुंच कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा*

By

Aug 29, 2022

*जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ग्राम शेखपुर बुल्दा में स्टीमर से पहुंच कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा*

जालौन :-जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कालपी अंकुर कौशिक ने ग्राम शेखपुर बुल्दा में स्टीमर से पहुंच कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दवाइयों का भी वितरण कराया मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डॉक्टरों की टीम निरंतर भ्रमण पर रहे और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है अभी भी जनपद में 57 गांव ऐसे हैं जो बाढ़ से प्रभावित हैं। लगभग 14 सौ परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में पानी घुस चुका है ऐसे सभी परिवारों को विस्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त गांव में सामूहिक रसोई संचालित की गई है बाढ़ ग्रस्त परिवारों को लंच पैकेट का भी वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम शेखपुर बुल्दा में 40 परिवार प्रभावित हैं वहां पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी की गई बुखार खुजली आदि समस्याओं से ग्राम वासियों ने अवगत कराया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डॉक्टरों की टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाओं का वितरण कराया जाए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी उपचार दिया जाए। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सूखे स्थान पर रहे पानी से दूर रहें मच्छरों से बचने के लिए खासतौर पर बच्चों के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनाये जाएं अधिकतर मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जलस्तर घट रहा है फिर भी सतर्क रहें अपने बच्चों के साथ घूमने या मनोरंजन के लिए न निकले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम वासियों को बुखार, खुजली आदि बीमारी की दवाइयां वितरण की। इस दौरान ग्राम वासियों को राशन किट, बाल्टी आदि सामग्री वितरण की गई।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in