• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मसीहा बन बाढ़ पीड़ितों की मदद को उतरे ब्लाक प्रमुख रामपुरा,कमिश्नर, डीएम से बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान निकालने का किया अनुरोध*

By

Aug 25, 2022

*मसीहा बन बाढ़ पीड़ितों की मदद को उतरे ब्लाक प्रमुख रामपुरा,कमिश्नर, डीएम से बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान निकालने का किया अनुरोध*

जालौन पंचनद पर तेजी से बढ़ रहे चंबल व सिंध नदी के पानी की तीव्रता देख तटीय इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ऐसे में रामपुरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर बेरा बाढ़ पीड़ितों के बीच मसीहा बनकर हरसम्भव मदद करने का प्रयास कर रहे है,जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नम्बर जारी करते हुए कहा कि किसी भी समय आप किसी भी प्रकार की मदद या आवश्यकता के लिए उनसे सम्पर्क स्थापित कर सकते है। उनकी पूरी टीम इस संकट की घड़ी में उनके साथ 24 घण्टे खड़ी हुई है।वहीं गुरुवार को कमिश्नर झांसी व जिलाधिकारी की मीटिंग में उन्होंने इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओ से अवगत कराया साथ ही इन समस्याओं के स्थाई समाधान का भी अनुरोध किया।
बताते चलें कि माधौगढ़ तहसील अंतर्गत पंचनद की चंबल व सिंध नदी में तेजी से बाढ़ के पानी के बढ़ने से यमुना नदी का जलस्तर उफान पर है। जगम्मनपुर से पंचनद तक जाने वाले रास्तों में लगभग 5 फुट ऊपर पानी चल रहा है जिसके कारण इटावा की ओर से आने जाने वाले लोगों को ग्राम भिटौरा के ओर ऊबड़खाबड़ जंगली मार्ग से होकर गुजरना पड रहा है।रामपुरा से सिद्धपुरा, निनावली जागीर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गया है जिसके कारण नदिया पार के लगभग बीस गांव का रामपुरा अथवा जालौन जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है । इसी प्रकार ग्राम मई से जायघा जाने वाले मार्ग पर लगभग एक फुट ऊपर पानी चल रहा है । जगम्मनपुर से जुहीखा पुल तक जाने का मार्ग अभी खुला है लेकिन जिस गति से नदियों का जलस्तर बढ रहा है उससे अनुमान लगाया जाता है कि आने वाले चौबीस घंटे बर्बादी का पैगाम लेकर आएगे। बाढ़ आपदा से संबंधित रिपोर्ट के आधार पर 22 अगस्त को चंबल नदी कोटा बैराज से 2.76 क्यूसेक (क्यूमेक 7878) पानी चल रहा है जिसमें 4.00 क्यूसेक (क्यूमेक11428) पानी छोड़ा गया है जो भिंड होकर पंचनद तक 25 अगस्त तक आने की संभावना है। इसी प्रकार सिंध नदी में मोहिनी बांध से 5500 क्यूमेक पानी छोडा गया है वह लगभग 34 घंटे में पंचनद तक आ सकता है अत:यह पानी भी 25 अगस्त के दोपहर तक आने की संभावना है। मोहिनी बांध से लगभग 6500 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की चेतावनी दी गई है, जिससे सिंध नदी का जलस्तर 12 से 13 मीटर तक जा सकता है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in