*भारत विकास परिषद कोंच शाखा द्वारा भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
By
Aug 24, 2022
*भारत विकास परिषद कोंच शाखा द्वारा भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
कोंच:-भारत विकास परिषद शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में किया गया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 13 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था एवं सीनियर वर्ग में 8 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आज की इस प्रतियोगिता का विषय रामचरितमानस था उक्त विषय पर छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सुंदर वर्णन सुनाएं वही आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा उपस्थित रहे। वही निर्णायक मंडल में के.के मिश्रा एवं रामशंकर छानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तथा विशिष्ट अतिथियों की श्रृंखला में बृज बल्लभ सिंह सेंगर ,शिव प्रसाद निरंजन, लल्लूराम मिश्र, कढोरे लाल यादव (बाबूजी), रामस्वरूप रावत के प्रधानाचार्य अमरेंद्र दुबे ,कुंवर नरसिंह गहरवार एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन एवं श्रीकांत गुप्ता ने अपनी भूमिका का निर्वाहन बहुत ही शानदार ढंग से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद शाखा कोंच के अध्यक्ष इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ने की उन्होंने उपस्थित मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथियों निर्णायक मंडल सहित समस्त छात्र छात्राओं का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। जूनियर वर्ग में अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान चंचल सिंह को प्राप्त हुआ तथा तृतीय स्थान पर अंशिका रही। वही सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मनीष राठौर को मिला तथा द्वितीय स्थान पर अनमोल रहे तथा तृतीय स्थान कशिश पटेल ने प्राप्त किया।सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में रविंद्र पटेल, बलराम डिंगरे, अजीज शाह, पीयूष पाटकर, राजकुमार पुजारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मृदुल दांतरे ने किया।