• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अवैध तमंचा समेत अभियुक्त को किया गिरफ्तार….रिपोर्ट, कृष्ण कुमार 

By

Aug 22, 2022

अवैध तमंचा समेत अभियुक्त को किया गिरफ्तार….रिपोर्ट, कृष्ण कुमार 

झाँसी।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह के पर्यवेक्षण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह के निर्देशन में तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत थाना गुरसरांय कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार के दिन रवि कुमार पुत्र सुरेश अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी गेंदा कबूला थाना एरच को एक अवैध अदद तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसका आपराधिक इतिहास (1)अ•स• 252/22 धारा 3/25 आर्म एक्ट का आरोपी रह चुका है। गुरसरांय थाना पुलिस को सघन चैकिंग के दौरान एरच रोड आर ओ प्लान्ट के पास से समय लगभग 3 बजे एक अदद तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस 315 वोर समेत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण कुमार, उप निरीक्षक कुलभूषण सिंह, उप निरीक्षक अंकित पवार, कांस्टेबल प्रिन्स कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in