*बारिश के कारण मकान गिरने से 14 वर्षीय बच्ची की हुई मौत*
By
Aug 21, 2022
*बारिश के कारण मकान गिरने से 14 वर्षीय बच्ची की हुई मौत*
झांसी।। आज शनिवार की रात्रि में हुई तेज बारिश होने से थाना गुरसरांय के अंतर्गत ग्राम आमली में कच्चा मकान गिरने से एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मालती देवी पत्नि बृजनंदन अहिरवार अपनी चार बेटियों के साथ अपने कच्चे मकान में सो रही थीं तभी तेज बारिश के चलते कच्चा घर गिर गया जिससे घर में सो रही मालती देवी उम्र 40 वर्ष, प्रिंशी उम्र 14 वर्ष, वीरा उम्र 7 वर्ष, प्रतिज्ञा उम्र 4 वर्ष, गुड़िया उम्र 2 वर्ष मकान में दब गये चीख पुकार सुनकर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गये ग्राम वासियों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाये जहां डॉक्टर ने कुमारी प्रिंशी उम्र 14 वर्ष को मृत घोसित कर दिया तथा सभी घायलों का उपचार किया गया। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया।