• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गरौठा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अपराधी को किया गिरफ्तार!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

By

Aug 20, 2022

*गरौठा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अपराधी को किया गिरफ्तार!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

झांसी।। गरौठा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के चलते आज शनिवार के दिन टोला तिराहा गरौठा से पिछले कई दिनों से बांछित चल रहे अभियुक्त सरमन पुत्र मन्नूलाल उम्र 25 वर्ष निवासी शंकरगढ़ थाना गरौठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध गरौठा 7/8 पाक्सो एक्ट थाने में अपराध संख्या 123/22 धारा 354, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत है। मामला पंजीकृत होने के बाद से ही उपरोक्त आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पकड़े गए अभियुक्त को अग्रिम बिधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नकुल सिंह व अजय कुमार सिपाही अमर प्रताप सिंह शामिल रहे।

Jhansidarshan.in