• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पेयजल की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने उप जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

By

Aug 18, 2022

*पेयजल की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने उप जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। नगर पंचायत गरौठा के महावीर नगर में कुल 8 हैंडपंप है जिसमें से सिर्फ 3 हेडपंप ही सही है बाकी चार हेडपंप रीबोर में लिखे हुए हैं 3 वर्ष से ना तो हेडपंप को सही कराया गया ना ही रीबोर के तहत कोई दूसरा बोर कराया गया है। वहीं तीन साल से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है पाइप लाइन भी कई जगह से टूटी पड़ी है सरकार द्वारा गर्मियों में टैंकर की व्यवस्था से आपूर्ति की जाती रही है अब बरसात में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है मोहल्ले वासियों को भारी संकट का सामना पढ़ रहा है दिनांक 16.8.2022 से टैंकर भी आना बंद हो चुके हैं मोहल्ले वासियों ने महावीर नगर में सरकारी लाइन एवं टंकी बनवाने के लिए आज उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि अगर 1 सप्ताह के अंदर पानी की सप्लाई चालू नहीं की जाती तो हम मोहल्ले वासी उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे ज्ञापन देने वालों में हबीब खां अजमेरी शिवराम गिरजा ममता रामरति प्रीति रिंकी किरण रोशनी जमीला राजेश जागेश्वर फहीम खान सोनू दीपक जीतू राजकुमार रिंकू आशाराम आदि लोग शामिल रहे।

Jhansidarshan.in