मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय, झाँसी में नव संस्थापित स्वचालित बायोकेमिस्ट्री ऐनालाईजर का उदघाटन
झाँसी l मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा आज़ादी की 76 वें वर्षगांठ के अवसर पर मंडल रेल चिकित्सालय, झाँसी में नव संस्थापित स्वचालित बायोकेमिस्ट्री ऐनालाईजर का उद्घाटन किया | झाँसी मंडल रेलवे का एक सकारात्मक एवं उपयोगी कदम है जिससे अब रेलवे के राजस्व और समय दोनों की ही बचत हो सकेगी| स्वचालित बायोकेमिस्ट्री ऐनालाईजर का उपयोग एचबीए1सी, कैल्शियम यूरिक एसिड आदि के साथ ब्लड शुगर, गुर्दे और लीवर फंक्शन टेस्ट के लिए किया जायेगा|
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि स्वचालित बायोकेमिस्ट्री ऐनालाईजर के प्रयोग से जांच की रिपोर्ट की सटीकता पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ जाएगी जिससे मरीज की बीमारी का स्पष्टता से पता लगाकर उसका समय रहते सफल इलाज मिलने में सुविधा होगी | इस स्वचालित मशीन के उपयोग का एक और महवपूर्ण लाभ ये है की इससे रेलवे के राजस्व में बचत भी की जा सकेगी , पूर्व में प्रयोग की जाने वाली मशीन द्वारा जाँच करने पर अस्पताल द्वारा वहन किया जाने व्यय भी लगभग 40 प्रतिशत कम रह जायेगा | जिससे रेलवे द्वारा जांच के खर्चों में यथासंभव बचत होगी, साथ ही इस मशीन की लागत और मेंटेनेंस भी पहले के मुकाबले कम है |
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रेनू गौतम व अन्य सदस्याएं कार्यक्रम, सभी अधिकारीगण , कर्मचारी एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे |
(2)
रेलवे द्वारा संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल झाँसी में मनाया गया राष्ट्र का 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस
दिनांक:15 अगस्त 2022 को रेलवे द्वारा संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल में राष्ट्र का 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । मंडल मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के उपरान्त महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रेनू गौतम द्वारा ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ | समारोह के दौरान श्रीमती रेनू गौतम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं स्कूल के सभी कर्मचारियों को और उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी | इसके उपरांत श्रीमती रेनु व संगठन की अन्य सदस्याओं द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय में मरीजों को उपहार वितरण किया गया तथा रेलवे चिकित्सालय में अच्छी साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सम्बंधित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए |
कार्यक्रम के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष सहित संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता मौर्या, श्रीमती गुंजन निगम सचिव मोनिका गोयल, कोषाध्यक्ष गौरी यादव सह सचिव प्रियंका गुप्ता एवं अन्नपूर्णा गुप्ता, सुमन तथा संगठन की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे |
ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग संबंधी नियम में कोई बदलाव नहीं
यात्रियों के लिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट खरीदना और बर्थ बुक करना वैकल्पिक है
5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा की अनुमति है, यदि कोई बर्थ बुक नहीं की गई है
हाल ही में समाचार माध्यम के एक हिस्से में ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग के संबंध में नियम बदल दिया है। इन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब एक से चार साल की उम्र के बच्चों को ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट लेना होगा।.
ये समाचार सामग्री और मीडिया रिपोर्ट भ्रामक हैं। यह सूचित किया जाता है कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकटों की बुकिंग के संबंध में कोई बदलाव नहीं किया है। यात्रियों की मांग पर उन्हें टिकट खरीदने और अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ बुक करने का विकल्प दिया गया है। और अगर वे अलग बर्थ नहीं चाहते हैं, तो यह सुविधा निशुल्क है, जैसे पहले हुआ करती थी।
रेल मंत्रालय के दिनांक 06.03.2020 के एक परिपत्र में कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त में ले जाया जाएगा। हालांकि, अलग बर्थ या सीट (कुर्सी कार में) नहीं दी जाएगी। इसलिए किसी भी टिकट की खरीद की आवश्यकता नहीं है, बशर्ते अलग बर्थ की मांग नहीं की जाए। तथापि, यदि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए स्वैच्छिक आधार पर बर्थ/सीट की मांग की जाती है तो पूर्ण वयस्क किराया वसूल किया जाएगा ।