*नई राहें एनजीओ संस्था द्वारा मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव*
झांसी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर दैनिक जागरण द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने व कई संगठनों ने जिसमें नई राहें एनजीओ संस्था ने बड़चड़ कर हिस्सा लिया आज भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम व तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर नई राहें एनजीओ संस्था की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के साथ-साथ अन्य सभी एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया की आजादी का यह अमृत महोत्सव हम सबके बीच नई चुनौतियां लेकर आया है और यह महत्वपूर्ण है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संकल्पना अनुसार समाज के सबसे पिछड़े वर्ग और विशेषकर महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु सभी लोग मिलजुल कर काम करें। इस अवसर पर मीना मसीह, निहारिका दुबे, प्रीति साहू, ममता गुप्ता, रूबी, किरन परिहार, अमित कुमार, वंश गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।