झांसी: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने सूचित किया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के द्वारा विभिन्न अवसरो पर जनपद से BU-44, CU-56 एवं VVPAT-137 रिजेक्टेड/डिफेक्टिव पायी गयी एम-3 माडल ई०वीएम0 एंव वी०वी०पैट को सबंधित निर्माता फर्म बी0ई0एल0 बैंगलोर भेजे जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त के कम में जनपद में एफएलसी एंव विभिन्न अवसरो के उपरान्त डिफेक्टिव पायी गयी उक्त एम-3 माडल की मशीनों को स्थानांतरण हेत अलग-अलग किया जाना एंव ई०एम०एस० के माध्यम से स्क्रेनिंग, स्थानान्तरण तथा मशीनों के बाक्स को विविधत सील कर उन पर सबंधित जनपद का नाम मशीन का प्रकार तथा मशीनो की संख्या के विवरण सबंधी कार्यवाही दिनॉक 16-08-2022 को प्रातः 11 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाना है। आयोग के निर्देशानुसार उक्त कार्यवाही के समय अध्यक्ष/मंत्री, मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त अध्यक्ष/मंत्री, मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के विभिन्न अवसरो पर डिफेक्टिव पायी गयी एम-3 माडल ईवीएम एंव वी०वी०पैट को वेयर हाऊस से पृथक करते हुए बैंगलोर भेजे जाने के समय होने वाली प्रकिया को दृष्टिगत रखते हुए अध्यक्ष अथवा पार्टी के पदाधिकारी तहसील सदर, झॉसी परिसर में स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाऊस/गोदाम पर दिनॉक 16 अगस्त, 2022 प्रातः 11 बजे से कार्य पूर्ण होने तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें ।