तनाव को दूर रखने के लिए व्यक्ति के जीवन में 7-P का सिद्धांत अत्यंत सहायक तत्व है
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारीगणों के साथ आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ सुंदर ईश्वरीय स्मृति गति के माध्यम से किया गया। इसके पश्चात ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सदस्य बी०के० प्रतिभा द्वारा जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
वी.के. प्रतिभा ने कहा है कि आज बहुत हर्ष का विषय है कि हम सभी इस विकास भवन में अपना सर्वागीण विकास करने हेतु एकत्र हुए हैं । आज का यह कार्यक्रम प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना वर्ष 1936 में हैदराबाद सिंह में हुआ था। लेकिन आजादी के पश्चात इसकी स्थापना 1980 में माउंट आबू में हुई, इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है कि मानव जीवन का सर्वागीण विकास करना है। इस मानव द्वारा अपने जीवन को मूल्यों की अवहेलना की गई है, जिसके कारण मानव के जीवन का मूल्य निरंतर घटता गया । विभिन्न प्रकार के प्रभागों भारत मानव जीवन का विकार किया जा रहा है। वृक्षारोपण एवं जैविक खेती के द्वारा मानव का विकास करने दिशा में सूक्ष्म प्रयास किया जा रहा है। जनसामान्य से यह अपील है कि वह हमारे इस विश्वविद्यालय से जुड़कर अपने जीवन का सर्वागीण विकास करें।
ब्रह्माकुमार भारत भूषण भाई ने कहा कि व्यक्ति का स्वयं पर नियंत्रण जीवन में सफलता के लिए अति महत्वपूर्ण कारक है हमारे देश की नवनियुक्त महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी ब्रह्मकुमारी परिवार से संबंधित है। आज इस आज की इस आध्यात्मिक प्रतिक्षण का मुख्य विषय तनाव मुक्त जीवन की प्राप्ति है व्यक्ति को तनाव के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर एवं ह्रदयघात जैसी घातक बीमारियां होती हमें अपने जीवन में प्रत्येक कार्य सकारात्मक से साथ करना चाहिए। जिम्मेदारी का संस्कार व्यक्ति के लिए एक गुणात्मक मूल्य है, लेकिन इस जिम्मेदारी को पूर्ण करने की प्रक्रिया में भय का भाव होना तनाव है।
तनाव को दूर रखने के लिए व्यक्ति के जीवन में 7-P का सिद्धांत अत्यंत सहायक तत्व है।
1. P – सकारात्मक,
2. P.- Paltions (धैर्य, धीरज),
3. P- Punctuality(समयबद्धता),
4. P-Politeness (विनम्रता),
5. P-Prectical ( प्रयोगात्मक),
6. P- Meditation (ध्यान),
7. P- Praise everyone (दूसरों की प्रशंसा) ।
इसके पश्चात भारत भूषण भाई जी द्वारा ध्यान साधना के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि हमारे बीच उपस्थित भारत भूषण जी को धन्यवाद देता हूं कि आज आप हमारे बीच उपस्थित हुये । अधिकारीगण इस बात पर ध्यान दें कि शासन से जो भी आदेश आते हैं। उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें। प्रत्येक अधिकारी के लिये सेल्फ कंट्रोल ही तनाव को नियंत्रित करने वाला महत्वपूर्ण कार्य है, साथ ही अधिकारी अपने जीवन में सकारात्मकता एवं प्रसन्नता से सदैव परिपूर्ण रहें ।