• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महारानी लक्ष्मीबाई की धरोहर, बचाने में सहयोग करने पर झांसी कमिश्नर,जिला आधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम को गुलदस्ता देकर दिया धन्यवाद

By

Jul 27, 2022
महारानी लक्ष्मीबाई की धरोहर, बचाने में सहयोग करने पर झांसी कमिश्नर , जिला आधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम को गुलदस्ता देकर दिया धन्यवाद।
         झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा  झांसी कमिश्नर झांसी मंडल झांसी, जिलाधिकारी झांसी,नगर आयुक्त नगर निगम  को पुष्पगुच्छ /गुलदस्ता भेंट कर महारानी लक्ष्मीबाई झांसी के किले की पहाड़ी पर किसी तरह का निर्माण अब नही होने देने, पहाड़ी से नीचे गिरा दी गई बड़ी चट्टानो को पुनः वापस रखवाने एव पाथ वे नीचे समतल भूमि पर बनवाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए जय भवानी जय महारानी कहकर धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने लक्ष्मीताल में हो रही गड़बड़ी की ओर भी ध्यान आकर्षित करवाया।
         पुष्पगुच्छ गुलदस्ता भेट कर धन्यवाद  देने वालो में अशोक सक्सेना एडवोकेट महामंत्री , वरूण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, रघुराज शर्मा प्रवक्ता,  डॉ. एम सी अग्रवाल  ,  गिरजा शंकर राय , कुंवर बहादुर आदिम, हनीफ खान, कलाम कुरेशी,गोलू ठाकुर, राम गुप्ता ,  विकास पुरी, अशोक सोनी ,विजय रायकवार, नरेश वर्मा, बृजेश राय, अरुण रायकवार, घनश्याम गौतम, कपिल वर्मा, आदि
Jhansidarshan.in