*मन्दिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने से हिन्दुओं में बड़ा आक्रोश ,अधिकारियों की सूझबूझ से मामला हुआ शांत*
By
Jul 24, 2022
*मन्दिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने से हिन्दुओं में बड़ा आक्रोश ,अधिकारियों की सूझबूझ से मामला हुआ शांत*
जालौन:-आपको बता दे की कालपी नगर में एक स्थान पर स्थित शिव जी तथा हनुमान जी के मन्दिर के परिसर में किसी अज्ञात के द्वारा मांस चावल डाल दिया जिसकी जानकारी मिलते ही तमाम हिन्दू संगठन घटना स्थल पर पहुंच गए जिससे माहौल गर्म हो गया। बवाल कुछ बढ़ पाता इससे पहले ही कोतवाली प्रभारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे साथ ही उक्त घटना की जानकारी जिले के आला-अधिकारियों को दी । घटनाक्रम के अनुसार नगर के मुहल्ला अदल सरायं उदनपुरा के मध्य में प्राचीन शिव जी और हनुमान जी के मन्दिर स्थित है जिस परिसर में किसी शरारती व्यक्ति ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से चावल में बने मांस के टुकड़े फेंक दिए सुबह जब कुछ लोग पूजा करने पहुंचे तो उनकी नजर उस पर पड़ी जिसकी सूचना हिन्दू जागरण मंच जिला अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला विहिप जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय हिन्दू नेता सुबोध द्विवेदी को दी । खबर मिलते ही उक्त लोगों सहित अन्य हिन्दू संगठनों के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और अपना आक्रोश जाहिर करने लगे उक्त खबर जंगल में आग की तरह नगर में फ़ैल गई और वहां भीड़ एकत्र होने लगी । खबर मिलते ही घटना स्थल पुलिस प्रशासन के अधिकारी जिनमें पुलिस क्षेत्राधिकारी राम सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह एस एस आई नन्हे लाल सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और उक्त सूचना जिले के आला अधिकारियों को दी कुछ ही समय बाद एडीएम जालौन पूनम निगम अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, एसडीएम उरई रामकुमार आदि घटना स्थल पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाने के प्रयास किए। आला अधिकारियों की सूझबूझ भरी बातों ने गुस्साए लोगों शांत कराने में सफलता हासिल की। इसके बाद तहसीलदार कालपी नरेंद्र सिंह नायब तहसीलदार राजेश पाल भी मौके पर पहुंचे और मन्दिर परिसर की नापतौल कर अतिक्रमण हटवाया नगर पालिका लिपिक शिशुपाल यादव तमाम सफाई कर्मियों जेसीबी मशीन तथा कूड़ा गाड़ी के साथ पहुंचे और मन्दिर परिसर की साफ सफाई शुरू कर दी।पालिका के सफाई इंस्पेक्टर को फोन किया गया जिन्होंने आने में देरी कर दी जिसपर एडीएम पूनम निगम द्वारा फटकार लगाते हुए आदेश दिए कि यथा शीघ्र मन्दिर परिसर की नाप-जोख करें और सफाई करवाकर मन्दिर परिसर को जो भी अवैध रुप से इस्तेमाल कर रहा है तुरन्त प्रभाव से हटाकर हमें सूचित करें अन्यथा सस्पेंड होने के लिए तैयार हो जाइए। एडीएम के तेवर देख कर्मचारियों के पसीने छूट गए और तुरन्त साफ सफाई शुरू हो गई। फिलहाल मौके पर कोतवाली पुलिस ने डेरा डाल रखा है और किसी भी अनहोनी से निपटने की तैयारी कर रखी है। अराजकतत्वों ने तो माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया पर शासन प्रशासन के आला अधिकारियों की सूझ बूझ और हिन्दू संगठनों के प्रमुखों की सहयोगी भूमिका से नगर में माहौल बिगाड़ने वालों के मंसूबे फेल हो गए।फिलहाल मामला शांत है। हिन्दू संगठनों के प्रमुखों ने वहीं वैद्यों के मन्दिर के नाम से जाने जाने वाले दोनों मन्दिरों और मन्दिर परिसर में स्थित कुंआ आदि की देखभाल और सुरक्षा की सलाह दी मन्दिर के आस पास रहनेवालो में प्रमुख रूप से डा, मूलचंद शर्मा राकेश शर्मा,रमा,जीतेन्द्र सैनी गोलू निगम अनुज ,सैनी गोलू शर्मा आदि ने मन्दिर की देखभाल की जिम्मेदारी लेने की बात स्वीकार की है।