• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ये कैसा विद्यालय दीवारों से रिसता पानी, जर्जर भवन में पढ़ रहे नोनिहाल -=- रिपोर्ट-: रविकांत द्विवेदी

By

Jul 22, 2022

ये कैसा विद्यालय दीवारों से रिसता पानी, जर्जर भवन में पढ़ रहे नोनिहाल -=- रिपोर्ट-: रविकांत द्विवेदी

 

जालौन जिले के कई विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं। बारिश में छत से पानी टपकता रहता है। दीवारों में दरारें हैं, ऐसे में जान हथेली पर रखकर बच्चे पढ़ाई करने को विवश हैं। यह आलम तब है जब मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों को हाईटेक और मॉडर्न बनाने का दावा किया जा रहा है।रख-रखाव के अभाव में इन स्कूलों के भवन व छत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए हैं। इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जान जोखिम में रखकर शिक्षा ग्रहण करते हैं स्कूल में कमरों की दीवारों पर दरार पड़ गई है जिससे कमरों में बारिश का पानी रिसता है। बेसिक शिक्षा विभाग एक ओर स्कूलों के मिशन कायाकल्प में सुधार का दावा कर रहा है तो वहीं जमीनी हकीकत कुछ और है।

पूरा मामला कोंच विकास खंड के सहपुरा प्राथमिक विद्यालय का है जहाँ का विद्यालय का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो की जान भी जोखिम में है स्कूल के अंदर पानी रिसकर घुस गया है।

Jhansidarshan.in