
झाँसी मंडल पूरा देश सहित “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहा है। इसी क्रम में मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, गायन , सोशल मीडिया पर महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उनको श्रृद्धांजलि अपर्ण।
दिनांक 18 से 23.07.2022 तक एक सप्ताह का इवेंट ‘’आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’’ मनाया जा रहा है। पूरे भारतीय रेल में चयनित 75 स्टेशन में झाँसी मंडल का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन शामिल हैं।
आज दिनांक 22.07.22 को “आज़ादी की रेल गाडी” कार्यक्रम के अंतर्गत झाँसी मंडल द्वारा संचालित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के स्टेशनों (झाँसी – कोलकाता) से जुडी रेलगाड़ी, गाडी सं 22198 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस को स्वतंत्रता सैनानी के परिवारजन श्रीमती राधारानी रिछारिया पत्नी स्व. श्री मंगली प्रसाद रिछारिया (स्वतंत्रता सैनानी), आदित्य नारायण दुबे पुत्र स्व. बाबु लाल दुबे द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक मिश्र की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | आज के कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम स्वतंत्रता एक्सप्रेस की फूल गुबारे आदि से सौदार्यिकृत किया गया तथा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति आदि कार्यक्रम उपरान्त गाडी को रवाना किया गया |
इससे पूर्व शाम में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भाग लिया गया | सभी बच्चों को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता व जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा प्रोत्साहन स्वरुप उपहार प्रदान किये गये |
डिजिटल स्क्रीन्स के माध्यम से देश भक्ति से सम्बंधित विडियो चलाये जा रहे है, जिससे आमजन का राष्ट्र के देश भक्ति का भाव निश्चित रूप से जागता है। झाँसी से जुड़े महापुरुषों एवं घटनाओं का उल्लेख किया जा रहा है। पोस्टरों, बैनर्स, स्टैंडी, ऑडियो एवं वीडियों क्लिपिंग्स के माध्यम से जन-जन तक महापुरुषों के योगदान को पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है । विभिन्न आयोजनों जैसे नुक्कड़ नाटक, देश भक्ति गीत, काव्य पाठआदि से अपने देश के गौरव में इतिहास को श्रद्धांजलि दी जा रही है । स्टेशन पर एक सेल्फी प्वांइट भी बनाया गया है, जहां यात्री एवं शहरवासी अपनी सेल्फी ले के आजादी के अमृत महोत्सव की स्मृतियों को अपने साथ संजो सकते हैं।
दिनांक 23.07.2022 को आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन साप्ताहिक कार्यक्रम का केन्द्रीकृत समापन समारोह होगा। इस अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों द्वारा आज़ादी से सम्बंधित सेनानियों के संस्मरणों को सुनने का अवसर प्राप्त होगा |
2.
रेल प्रशासन द्वारा ज्योति स्नान पर्व के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 27.07.2022 से 02.08.2022 तक दतिया स्टेशन (ग्वालियर-झांसी खण्ड) पर निम्नलिखित गाडियो को 2 मिनट के लिए अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है:-
गाड़ी सं. एवं नाम
ठहराव
अस्थाई ठहराव की अवधि
12409/10 रायगढ-निजामुददीन गोंडवाना एक्सप्रेस
दतिया
सप्ताह में 05 दिन
12807/8 विशाखापटनम – निजामुददीन समता एक्सप्रेस
दतिया
सप्ताह में 05 दिन
14623/24 छिंदवाडा-दिल्ली स रोहिल्ला एक्सप्रेस
दतिया
प्रतिदिन