*एट थानाध्यक्ष बने रूपकृष्ण त्रिपाठी ,संभाला चार्ज*
By
Jul 21, 2022
*एट थानाध्यक्ष बने रूपकृष्ण त्रिपाठी ,संभाला चार्ज*
जालौन:-एट थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार का स्थानांतरण होने पर नवांगतुक थानाध्यक्ष रूपकृष्ण त्रिपाठी ने आज चार्ज ग्रहण कर पत्रकारों से एक मुलाकात के दौरान बताया कि उन्हें एट थानाध्यक्ष के रुप में भेजा गया है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया कि एट थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तथा ऐसा कोई भी अवैध काम नहीं होने दिया जाएगा जिससे कि कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम रहने में कोई दिक्कत हो । उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।अपराधी क्षेत्र छोड़ दें या फिर अपराध नहीं तो उन्हें जेल भेजने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि एट क्षेत्र में अमन चैन और शांति व्यवस्था कायम रहे पुलिस प्रशासन चौबीसों घंटे आपकी सेवा में तत्पर है। अगर किसी को भी किसी तरह की कोई समस्या हो तो वह एट थाने आकर बताए तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने दो टूक में कहा कि आपसी सामंजस्य बनाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।