*सावन माह में निकलने बाली कांवड़ यात्रा को लेकर नरसिंह मंदिर में हुई वैठक*
By
Jul 21, 2022
*सावन माह में निकलने बाली कांवड़ यात्रा को लेकर नरसिंह मंदिर में हुई वैठक*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी।। सावन माह में निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में रूपरेखा तैयार की गई तथा कावड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। गुरसरांय नगर के नरसिंह मंदिर में आयोजित बैठक में आगामी 8 अगस्त को निकलने वाली कावड़ यात्रा पर चर्चा हुई बुंदेलखंड की जीवन दायनी एरच कस्बे के पास स्थित बेतवा नदी से जल लेकर नगर के प्राचीन भीमाशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे सभी शिव भक्त 8 अगस्त सोमवार को बस द्वारा बेतवा नदी पहुंचेंगे जहां से कांवर लेकर 22 किलोमीटर पैदल चलकर भीमाशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे जिसको लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र व्यास ने बताया कि यात्रा में 1100 शिव भक्त कांवर शामिल होंगे यात्रा का जगह जगह स्वागत होगा महिलाएं भी कांवर यात्रा में शामिल रहेगी इस दौरान चेयरमैन देवेश पालीवाल, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, मंटू महाराज, दिनेश त्रिपाठी, सुनील जैन डीकू, देवेंद्र सचान, अरविंद पिपरैया, कोशलेश मिश्रा, आशुतोष गोस्वामी, गोविंद सिसोदिया, गणेश अग्रवाल, प्रमोद स्वामी, अखिलेश तिवारी, मनीष जैन, मनीष बिधोलिया, लला शर्मा, शालू गोस्वामी, अशोक पटेरिया, शिशुपाल सिंह सरस, शैलेंद्र शर्मा, अनुपम पस्तोर, श्यामू माते, सौरभ स्वामी, हैप्पी पटवा, लाल जी पाराशर, दिनेश दाऊ, नूतन पाराशर, मोहन फौजी, टिंकू महाराज राजीव, मुकेश त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।