• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा :-विमलेश कुमार*

By

Jul 21, 2022

*क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा :-विमलेश कुमार*

जालौन:-माधौगढ़ कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी का स्थानांतरण होने पर नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने आज चार्ज ग्रहण कर पत्रकारों से एक मुलाकात के दौरान बताया कि वह बैच 2005 के सब- इंस्पेक्टर हैं। कानपुर नगर से सेवा आरंभ हुई। विजिलेंस में कन्नौज और झांसी जनपद में तैनात रहे।वहीं झांसी से स्थानांतरित होकर पुलिस लाइन उरई जालौन आए और जालौन से माधौगढ़ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के रुप में भेजा गया है। उन्होंने मूल निवासी लखनऊ से बताया।एक सवाल के जबाव में उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तथा ऐसा कोई काम नहीं होने दिया जाएगा जिससे कि कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम रहने में कोई दिक्कत हो । उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।अपराधी क्षेत्र छोड़ दें या फिर अपराध नहीं तो उन्हें जेल भेजने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अमन चैन और शांति व्यवस्था कायम रहे पुलिस प्रशासन चौबीसों घंटे आपकी सेवा में तत्पर है।किसी भी को किसी भी तरह की कोई समस्या हो वह कोतवाली आकर बताए तत्काल समस्या का समाधान किया करवाया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि आपसी सामंजस्य बनाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in