• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गरौठा कोतवाली के अंतर्गत नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला*

By

Jul 21, 2022

*गरौठा कोतवाली के अंतर्गत नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला*

रिपोर्ट जिला ब्यूरो चीफ

झांसी।। मामला तहसील गरौठ के मुहुल्ला सुभाष नगर का है जहां रात्रि में चोरों ने एक सूने मकान को बनाया निशाना और फिर दिया चोरी को अंजाम जानकारी के अनुसार सरोज पत्नी जगदीश प्रसाद हाल निवासी सुभाष नगर गरौठा ने कोतवाली मैं प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की मेरी तबीयत खराब होने के कारण घर पर ताला डालकर गरौठा में अपने भाई के घर रुकी थी। जब सुबह मैं अपने घर पहुंची तो वहां पर मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे जिसकी सूचना मैंने डायल 112 और कोतवाली गरौठा में दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है अब देखना यह है की चोरों को पकड़ने में पुलिस को क्या सफलता हाथ लगती है क्योंकि गरौठा में यह कोई पहला चोरी का मामला नहीं है इससे पहले भी चोर कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और अब तक किसी भी प्रकार से पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया।

Jhansidarshan.in