• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गरौठा में जल संस्थान के कर्मचारियों से लोग परेशान मोहल्ले वासियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:*

By

Jul 21, 2022

*गरौठा में जल संस्थान के कर्मचारियों से लोग परेशान मोहल्ले वासियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:*

रिपोर्ट,ब्यूरो चीफ झांसी

झॉसी।। आज दिनांक 21 जुलाई 2022 को उपजिलाधिकारी क्षितिज त्रिवेदी को कस्बा मोहल्ला रामनगर के निवासियों ने ज्ञापन देते हुए अवगत कराया की कस्बा के मोहल्ला रामनगर वासियों को अभी हाल में लगे हुए नए ट्यूबेल से पर्याप्त पानी मिलने लगा था।
लेकिन 17 जुलाई से जल संस्थान के कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण पांच दिन से पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी हुई है जिससे नलों में बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है जल संस्थान के कर्मचारियों से संपर्क करने पर यह कहकर टाल दिया जाता है कि वोर में पानी नहीं बचा है।
लेकिन यह कैसे संभव है कि 17 जुलाई के पहले पर्याप्त पानी आ रहा था और 19 जुलाई को पानी की इतनी कमी हो गई की एक बूंद पानी नलों मैं नहीं आ रहा है।
जबकि नए ट्यूबेल को लगे हुए अभी मात्र कुछ ही दिन हुए।
इसके साथ ही अगडधत्ता मंदिर के पास के लगे हुए बोर की मोटर भी चार दिनों से खराब पड़ी हुई है जिसको लगे हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं उसकी मोटर गारंटी में है उसे भी नहीं बदलवाया गया वहीं दूसरी ओर लोगों ने विरोध जताया है कि गरौठा से गुरसरांय रोड पर स्थित दो ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति अन्य जगहों पर की जा रही है। लोगों ने कहा है कि गरौठा वासी पानी की एक एक बूंद के लिए परेशान हैं फिर भी नगर से अन्य जगहों के लिए पानी की सप्लाई की जा रही है उसे तत्काल बंद करवाकर पानी की सप्लाई गरौठा में कराई जाए।
ज्ञापन देने वाले लोगों ने उपजिलाधिकारी से पानी की समस्या को देखते हुए अविलंब पानी की आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की।
जिस पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल जलकल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से को निर्देशित करते हुए तत्काल पानी की समस्या के समाधान को कहा एवं जल्द से जल्द मोहल्ला रामनगर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
इस मौके पर लक्ष्मी प्रकाश द्विवेदी बबलू तिवारी मुन्नालाल उपाध्याय विनोद खरे एडवोकेट विपिन कुमार द्विवेदी एडवोकेट योगेश द्विवेदी मुबीन खान आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in