*दिन दहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर से लॉक तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए रुपए*
By
Jul 20, 2022
*दिन दहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर से लॉक तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए रुपए*
जालौन:-जहां एक ओर सूबे के मुखिया महन्त योगी आदित्यनाथ बदमाशों को उत्तरप्रदेश छोड़ने की बात कर रहे है तो वहीं बदमाशो के हौसले इतने बुलंद है कि दिन दहाड़े हाइवे किनारे बने चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर से काउंटर का लॉक पेंचकस से तोड़कर करीब चार से पांच लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तो वहीं मौके पर पहुंची कालपी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुन्नाफुल पावर चौराहे का है।