*बड्स एन ब्लूम्स में वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न : रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
By
Jul 20, 2022
बड्स एन ब्लूम्स में वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न :
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गुरसरांय झांसी।।
नगर के कटरा बाजार स्थित बड्स एन ब्लूम्स स्कूल में भूजल सप्ताह जो की 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है के अंतर्गत वर्षा जल संरक्षण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी श्री अरविंद कुमार जी भूजल विभाग झांसी की टीम रामजी शर्मा पवन कुमार राखी वर्मा , लखनलाल , राजेश कुमार आदि मौजूद रहे ।कला के माध्यम से बच्चों ने वर्षा जल संरक्षण और जल के महत्व को कागजों पर उकेरा ।
कला प्रतियोगिता में कशिश पटेल प्रथम सिमरन द्वितीय व मेघा खरे तृतीय स्थान पर रही। वाद विवाद भाषण प्रतियोगिता में कशिश पटेल , अवनि गुप्ता आंचल वर्मा आस्था पटेल एवं आराधना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भूजल विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।
अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने सभी से जल बर्बाद ना करने एवं वर्षा जल संचय पर जोर दिया ।प्रबंधक पुरुषोत्तम पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।जिले में नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पाने वाले निकुंज गुप्ता , दितीय स्थान पाने वाली नित्या सिंह औरआराध्या गुप्ता इस अवसर पर सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका उकसा चौधरी ने किया। इस अवसर पर सभी बच्चों को पेन वितरित किए गए।