*जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने देर रात मध्य प्रदेश बॉर्डर व थाना का किया औचक निरीक्षण,माधौंगढ़ उप – जिलाधिकारी व थाना इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए मांगा स्पष्टीकरण*
जालौन:-माधौगढ़ में पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश से अवैध तरीके से मौरंग और गिट्टी का परिवहन की शिकायतें मिलने पर जिसमें प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से सरकारी कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी। इसको तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने देर रात मध्य प्रदेश बॉर्डर व थाना का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने माधौंगढ़ उप जिलाधिकारी व थाना इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ ही एक समिति बनाकर इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी संबंधित क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाएगा जिससे यह पता चल सके कि किस प्रकार की गतिविधियां पिछले कई दिनों से यहाँ हो रही है।जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण को गंभीरता लिया जा रहा है जांच में किसी भी अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बाद माधौंगढ़ थाना का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, एससी एसटी रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पास्को एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं आगंतुकों के लिए बैठने की कुर्सी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।