• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ससुराली जनों ने महिला के मायके वालों को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

By

Jul 20, 2022

ससुराली जनों ने महिला के मायके वालों को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

जालौन में देर रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गये। जिनके बीच जमकर हाथापाई भी हुई, इस मामले में ससुराली जनों ने महिला के मायके वालों को जमकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर का है। यहां के रहने वाले गुलफाम से साकिन की रहने वाली आसमां की शादी 2018 में हुई थी, शादी के बाद आसमां और गुलफाम के बीच आए दिन मारपीट होने लगी। इस दौरान आसमां के एक बच्चा हुआ, फिर भी इनके बीच विवाद शांत नहीं हुआ, कई बार इसको लेकर पंचायत भी बैठाई गई, जिसमें उनके बीच समझौता हो गया, मगर मंगलवार को फिर आसमां और गुलफाम के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गुलफाम ने आसमां को घर से निकाल दिया और बच्चा भी छुड़ा लिया। यह बात आसमां ने अपने मायके वालों को बताई, जो मामले का निपटारा कराने के लिए देर रात को कोंच पहुंचे, जा उन्होंने इस घटना का कारण पूछा। अपने सालों को देख तथा सवाल जवाब पर गुलफाम आक्रोशित हो गया और उसने अपने भाई सद्दाम, अहताम और निजाम के साथ मिलकर सालों से उलझ गया, जिस पर उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मारपीट का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने विवाद करने वाले लोगों को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले आई।
इस मामले में पीड़ित आसमां ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। मंगलवार की देर रात को भी मारपीट करते हुए बच्चा छुड़ाकर बाहर निकाल दिया, जिसकी जानकारी उसने अपने भाइयों को दी, वह विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की।
इस मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही का कहना है कि मारपीट करने वाले महिला के पति गुलफाम को हिरासत में ले लिया है, साथ ही महिला की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है, जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in