*विधुत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद एक्शन में आया प्रशासन, जांच कर जल्द आख्या भेजने के दिये सख्त आदेश*
By
Jul 19, 2022
*विधुत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद एक्शन में आया प्रशासन, जांच कर जल्द आख्या भेजने के दिये सख्त आदेश*
जालौन/उरई दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के अंर्तगत आने वाले विद्युत वितरण मंडल उरई में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार की जा रही अनियमितताओं व भृष्टाचार संबंधी शिकायतों को शिकायतकर्ता अभिषेक दीक्षित निवासी जानकी पैलेस जालौन रोड उरई, द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर आज गाज गिरी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतकर्ता द्वारा राजीव कुमार अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल उरई व अन्य चार टीजी-2 कर्मचारियों आतिफ सिद्दीकी, हरिओम गुप्ता, अमित खरे और रवि कुशवाहा की शिकायत की गई थी, जिसको उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए अधीक्षक अभियंता, विद्युत मंडल झांसी इं. विनय कुमार व अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय परीक्षण खण्ड झांसी को इस विषयांतर्गत जांच के लिए नामित किया गया है। जिसके प्रत्येक बिंदु की जांच सुनिश्चित कर आवश्यक सत्यापित साक्ष्यों सहित अपने अभिमत एवं स्पष्ट संस्तुति के साथ शीघ्रातिशीघ्र अधोहस्ताक्षरकर्ता के सम्मुख प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए गए हैं।
आपको बता दें कि विद्युत वितरण मंडल उरई में लगातार हो रहे भृष्टाचार व अनियमितताओं से आम जन परेशान है जिसको लेकर कई माध्यमों से लोग इस विभाग की शिकायत कर रहे हैं। जिसको देखते हुए अब उच्च अधिकारियों ने भी इसको संज्ञान में लेना शुरू कर दिया है अब देखना ये होगा कि इन अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की जाएगी।