• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न*

By

Jul 18, 2022

*बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न*

Editor in chief Neeraj Sahu

बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति इकाई जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश द्वारा स्थान ग्राम पंचायत कंजयाना ब्लॉक पलेरा मैं शपथ ग्रहण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शंकर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति, एवं विशिष्ट अतिथि मनोज पटेल मड़वा जी केंद्रीय अध्यक्ष युवा पटेल वाहिनी, जयप्रकाश पटेल प्रदेश महासचिव अपना दल , महेंद्र पटेल संचालक मेघा पटेल हॉस्पिटल झांसी, विनोद निरंजन जिला महामंत्री झांसी, अशोक पटेल युवा पटेल वाहिनी जिला अध्यक्ष निवाड़ी, आशीष पटेल जिला अध्यक्ष छात्र सभा झांसी, स्केंद्र पटेल महानगर अध्यक्ष युवा पटेल वाहिनी झांसी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु दयाल पटेल नवनिर्वाचित प्रधान कंजयाना ने की कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस कार्यक्रम में सभी ने कुर्मी समाज में फैली हुई कुरीतियों को किस प्रकार से दूर किया जाए इस पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, इस कार्यक्रम में बेला, बखतपुरा, सतबारा, खुमानगंज, सगरबारा,खरो, प्रेमपुरा, कंजयाना, के सभी कुर्मी समाज बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति का जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश पटेल निवोरा, जिला महामंत्री दिनेश कुमार निरंजन बखतपुरा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल खरो, महेश पटेल प्रेमपुरा, संगठन मंत्री राजेंद्र पटेल निवोरा, को बनाया गया एवं बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति युवा पटेल वाहिनी का जिला अध्यक्ष बृजेश पटेल कंजयाना, महामंत्री राजकुमार पटेल निवोरा, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल बखतपुरा, नरेंद्र पटेल बेला सचिव दिनेश पटेल उर्फ गयादीन बखतपुरा को बनाया गया, संरक्षक के रूप में चेतराम निरंजन सगरबारा, प्रभु दयाल पटेल प्रधान कंजयाना नवनिर्वाचित प्रधान, दशरथ प्रसाद मुखिया खुमानगंज, हरिश्चंद्र पटेल बखतपुरा, हरिश्चंद्र पटेल निवोरा, जयराम पटेल खरो को जिम्मेदारी सौंपी गई मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दी गई एवं समाज के हित में निरंतर अच्छे काम एवं समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाने के लिए एवं हरसंभव समाज की मदद को कहा गया इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष टीकमगढ़, पूरन पटेल,बल्लू पटेल, महेंद्र पटेल, विक्रम पटेल, कल्लू पटेल, बबलू पटेल, पंकज पटेल, सुनील पटेल, जयराम पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं अंत में नरेंद्र पटेल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया l

Jhansidarshan.in