• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तेज रफ्तार का कहर स्कार्पियो चालक ने दो व्यक्तियों को रौंदा दौनों की मौके पर मौत*

By

Jul 18, 2022

*तेज रफ्तार का कहर स्कार्पियो चालक ने दो व्यक्तियों को रौंदा दौनों की मौके पर मौत*

झांसी।। मामला टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडवाहा चौकी का है प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी-अभी पंडवाहा बस स्टैंड पर एक भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसमें बाइक पर बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरपुरा निवासी पुट्टी पाल एवं दूसरा मृतक लल्लू पाल बताया जा रहा है गुरसराय की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो यूपी 78 जी डब्ल्यू 2727 ने बाइक पर बैठे दौनोंं ब्यक्तियों को रौंद डाला जिससे दौनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बस स्टैंड पर दौनों व्यक्ति अपनी टीवी एस बाइक पर बैठे हुए थे तभी तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी गति इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुछ समझ पाते उससे पहले ही यह हादसा हो गया सोचने वाली बात यह है कि स्कार्पियो गाड़ी के चालक को बस स्टैंड पर खड़ी बाइक भी दिखाई नहीं दी वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट की मुख्य बजह पंडवाहा बस स्टैंड पर सड़क किनारे दौनों ओर अतिक्रमण होना बताया जा रहा है अगर रोड किनारे दुकानों का अतिक्रमण नहीं होता तो शायद यह एक्सीडेंट नहीं होता वहीं राहगीरों के द्वारा पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दे दी गई है।

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

Jhansidarshan.in