• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अनियंत्रित दूध टैंकर ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम*

By

Jul 18, 2022

अनियंत्रित दूध टैंकर ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम

जालौन :- थाना कुठौंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेख मैं सुबह लगभग 8:30 पर दूध टैंकर दूध लेने भदेख में खुली दूध फैक्ट्री नमस्ते इंडिया पर दूध लेने जा रहा था तभी रास्ते में जमनी के पेड़ के नीचे बैठे भदेख निवासी दिलीप कुमार उर्फ मिठाई लाल मिश्रा पुत्र प्रेम नारायण मिश्रा उम्र लगभग 30 वर्ष को नैना पुर से भदेख की ओर जा रहे टैंकर नंबर यूपी 92, t,4847, ने पेड़ के नीचे बैठे दिलीप कुमार को अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी जिससे दिलीप कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि शरीर के परखच्चे उड़ गए घटना की सूचना तत्काल थाना कुठौंद को दी गई घटना की खबर सुनकर तत्काल थाना इंचार्ज रमेश चंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शंकरपुर चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित भीड़ को समझाया बुझाया तथा ड्राइवर को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इधर घटना की सूचना जैसे ही परिवारी जनों को मिली तो जैसे परिवार जनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा हो सभी रोते बिलखते घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े मृतक दिलीप कुमार मिश्रा की चार पुत्रियां हैं वही अपने परिवार की देखरेख करते थे उनके न रहने से परिवार की देखरेख करने वाला कोई नहीं तो परिवार जनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in