• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*विद्युत चेकिंग के नाम पर विद्युत कर्मचारियों पर लगा घर में घुसने का आरोप, इलाकाई लोगों के साथ हुई छीना झपटी*

By

Jul 18, 2022

*विद्युत चेकिंग के नाम पर विद्युत कर्मचारियों पर लगा घर में घुसने का आरोप, इलाकाई लोगों के साथ हुई छीना झपटी*

 

जालौन/कोंच बिजली विभाग की कारगुजारीओं से अब जनता इतनी परेशान हो चुकी है की विद्युत कर्मचारियों से दो-दो हाथ करने के लिए भी तैयार हैं। दरअसल मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर का है इस मोहल्ले में पिछले 2 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी थी और भीषण गर्मी में छोटे बच्चे और बूढे परेशान हो रहे थे। बिजली विभाग में शिकायत करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की गई लेकिन सोमवार की भोर सुबह विद्युत विभाग की टीम उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में मोहल्ले में विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत चेकिंग करने पहुंच गई विद्युत टीम को दरवाजे पर देख इलाकाई लोगों को गुस्सा भड़क गया और उन्होंने अपना आपा खो विद्युत टीम के साथ छीना झपटी कर दी जिसमें बताया गया है कि उपखंड अधिकारी के साथ लोगों ने छीना झपटी कर उनके कपड़े भी फाड़ दिए इलाकाई लोगों ने बताया सुबह 5:00 बजे विद्युत विभाग की टीम उनके घरों में जबरदस्ती दाखिल हो रही थी और उनके साथ अभद्रता भी कर रही थी। जिसको लेकर लोगों को गुस्सा भड़क गया और टीम के साथ हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची कोंच कोतवाली पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने में जुटी है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in