*हेलमेट पहनने पर भी काटा जा सकता है 2000 रुपये का चालान, जानिए वजह?*
By
Jul 18, 2022
*हेलमेट पहनने पर भी काटा जा सकता है 2000 रुपये का चालान, जानिए वजह?*
रिपोर्टर, कृष्ण कुमार झांसी ब्यूरो
झांसी।। New Traffic Rules : नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हेलमेट पहनने के बाद भी आपकी ट्रैफिक पुलिस 2000 रुपये का चालान काट सकती है. इसमें हैरान होने की जरूरत नहीं है. यह नियम केंद्र सरकार ने आपकी सुरक्षा के लिए बनाया है, ताकि कोई भी वाहन चलाते समय कोई लापरवाही न हो।
New Traffic Rules : नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाना अनिवार्य है। इसके साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। आप इस बात से वाकिफ होंगे कि हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेलमेट पहनने पर भी आपका चालान कट सकता है। चौंकिए नहीं… दरअसल, नए ट्रैफिक नियम (New Traffic Rules) के मुताबिक हेलमेट पहनने पर भी 2000 रुपये का चालान काटा जा सकता है. हेलमेट पहनने पर भी क्यों कटेगा चालान? आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
आपके लिए | Nitin Gadkari ने इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालोँ को दी गुड न्यूज़, लोग खुशी से जूम उठे, जानें क्या कहा?
नए यातायात नियम (New Traffic Rules) के अनुसार यदि दोपहिया वाहन चालक ने हेलमेट पहना हुआ है और वह हेलमेट की पट्टी नहीं बांधता है, तो यह भी नियम का उल्लंघन है। इस नियम को तोड़ने पर 194डी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पूरे 1000 रुपये का चालान किया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये सिर्फ एक हजार का चालान है तो हम आपको बता दें कि नए ट्रैफिक नियम के मुताबिक कोई भी घटिया किस्म का हेलमेट पहनने पर भी आपका 1000 रुपये का चालान हो सकता है. इसलिए जब भी हेलमेट खरीदें तो पहले उसकी गुणवत्ता जांच लें।