• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कपड़ा चोरी गिरोह की आधा दर्जन महिलाएं पकड़ी, गुट बनाकर कर देती थी कपड़ा पार, सोशल मीडिया पर भी वीडियो हो रहा वायरल*

By

Jul 17, 2022

*कपड़ा चोरी गिरोह की आधा दर्जन महिलाएं पकड़ी, गुट बनाकर कर देती थी कपड़ा पार, सोशल मीडिया पर भी वीडियो हो रहा वायरल*

कोंच के बाजार में कपड़ा चुराने वाली महिलाएं आखिरकार पकड़ी गयीं।। इन महिलाओं को दुकानदारों व उनके परिजनों ने घेरकर पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवाया है। इस गिरोह में शामिल आधा दर्जन महिलाओं को पुलिस कोतवाली ले आयी और उनसे पूंछतांछ की जा रही है। इन चोरनी महिलाओं का वीडियो बनाकर नागरिकों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जो खूब वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के बाजार में यह महिलाएं दुकानदारों को कपड़ों दिखाने की कहती थीं और बातों में उलझाकर यह महिलाएं उनके कपड़े ही पार कर देती थीं। यह महिलाएं बाजार में नई वस्ती के पास रानू नाम के व्यक्ति की दुकान में लेडीज कपड़े लेने गयीं और उसको बातों में उलझाकर रख लिया और कपड़े पसंद न आने की बात कहतीं रहीं। जिससे दुकानदार और कपड़े दिखाते रहा और व्यस्त होने लगा। जिसके बाद फिर इन चोरनी महिलाओं ने मौका का फायदा उठाते हुए अपनी साड़ी के अंदर कपड़े चुराने लगीं, जिसको दुकानदार के घर वालों ने देख लिया और कहा यह लोग चोरी कर रहीं है। जिसके बाद यह लोग भागने लगीं। तभी कई दुकानदार आ गए और रेलवे स्टेशन के पास इनको घेर लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया व घटना की जानकारी यूपी 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लायी, जहां सभी महिलाओं से पूंछतांछ की जा रही है।

कई दुकानदारों को लगाया चूना इन महिलाओं ने

यह महिलाओं की जब चोरी करने की बारदात खुली तो कई और दुकानदारों के यहां जहां वह गयी थीं वह भी समझ चुके कि उनके यहां भी इन लोगों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और सभी इन महिलाओं के पीछे पड़ गए और घेराबंदी करते हुए यह महिलाएं दबोची गईं।

बाहर की बताई जा रही हैं महिलाएं

चोरी की घटना को अंजाम देने वाली यह महिलाएं कोंच क्षेत्र की नहीं है, सभी महिलाएं बाहर की बताई जा रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक उंन्होने इन महिलाओं को पहले कभी यहां नहीं देखा और अगर यह हमारे क्षेत्र की होतीं तो कोई न कोई उन्हें जरूर पहचान लेता क्योंकि बाजार के अधिकांश व्यापारी गाँव से ही विलोम करते हैं।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in