मोंठ झांसी- कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम जौंरा में मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौंरा निवासी 60 वर्षीय मुन्ना लाल साहू करीब 07 बजे अपने खेत पर मूंगफली की फसल की अन्ना जानवरों से रखवाली के लिए गए थे। वही खेत पर उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना चरवाहों ने मृतक के पुत्र हरिशंकर को दी। हरिशंकर किसी काम से मोंठ गए हुए थे, तुरंत वह खेत पर पहुंचे। जहां उनके पिता का मृत शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर उप-निरीक्षक ज्ञानेंद्र पटेल पहुंचे। जिन्होंने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। बता दे मृतक अन्ना जानवरों से 12 बीघे में बोई गई मूंगफली की फसल की रखवाली के लिए गया था। किसान की मृत्यु से परिजनों में शोक का माहौल है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र हरिशंकर ने बताया उनके 60 बर्षीय पिता मुन्नालाल बीते दिनों से 12 बीघे की खेत में बोई मूंगफली की फसल को लेकर चिंतित थे। आज करीब 07 बजे वह घर से मूंगफली की फसल की रखवाली करने के लिए निकले थे। जिसके बाद खेत पर उनकी मृत्यु हो गई, जो हम लोगों को पता चला तो संपूर्ण घटना की सूचना स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी। मौके पर नायब तहसीलदार और उप-निरीक्षक ज्ञानेन्द्र पटेल पहुंचे हैं।