*प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन जारी रात के अंधेरे में नदी से निकाली जा रही बालू*
By
Jul 16, 2022
*प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन जारी रात के अंधेरे में नदी से निकाली जा रही बालू*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी// खनिज विभाग की अनदेखी की वजह से इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है, प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इस काले कारोबार पर ना पड़े, इसे ध्यान रखकर रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नदी की छाती चीर कर खनन किया जा रहा है, इन दिनों पूरी तरह से नदी से बालू निकालने पर प्रतिबंध लगा है, जुलाई-अगस्त सितंबर और अक्टूबर के महीने में नदी से बालू निकालने पर प्रतिबंध लगाया जाता है, बावजूद इसके अवैध खनन जारी है, इन घाटों पर हो रहा खनन शमशेर पुरा में बालू घाट स्वीकृत है लेकिन इन दिनों बंद है तो सभी मशीनों को टेहरका गरौठा में शिफ्ट कर दिया गया है और बालू निकाली जा रही है इसके अलावा गेंदाकबूला का पट्टा खेत में है लेकिन बालू नदी में से निकाली जा रही है, इसके साथ ही पारीक्षा में जो घाट स्वीकृत है वहां से मशीनें नदी में शिफ्ट कर दी गई है और बालू निकाली जा रही है, पूरा काम रात के अंधेरे में अंजाम दिया जाता है, भंडारण का हो रहा नुकसान घाट पर प्रतिबंधित बरसात शुरू होने के पहले नदी से बालू निकालकर एक जगह पर बालू का भंडारण कर लिया जाता है, जिससे कि बारिश के वक्त बालू की बिक्री पर असर ना पड़े ऐसी स्थिति में आधा दर्जन से अधिक घाट मालिकों ने जो भंडारण किया है, उसकी बिक्री अवैध खनन के कारण नहीं हो पा रही है।