• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*आगरा सेआई रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गिरी 20 फीट गहरी खाई में*

By

Jul 16, 2022

*आगरा सेआई रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गिरी 20 फीट गहरी खाई में*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

टहरौली झाँसी।। तहसील टहरौली थाना टोड़ी फतेहपुर के अंतर्गत आने बाले ग्राम देवरा खुर्द में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालौन रैली में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जाने हेतु भेजी गई आगरा पोर्ड डिपो बस नम्बर UP80ET2561 ग्राम देवरा खुर्द शाम को गाँव पहुँच गई थी। बस स्टाफ को गाँव मे भोजन आदि की व्यवस्था न होने की वजह से बस चालक बस को लेकर भोजन के लिए रात्रि के समय गुरसरांय जा रहा था कि भसनेह बाँध के पास बस अन्यत्रित होकर लगभग 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी जिसकी सूचना थाना टोड़ी फतेहपुर पुलिस को दी गई सूचना मिलते है थानाध्यक्ष चन्दन पांडेय,उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर द्वारा घायल चालक बृजकिशोर एवं सहचालक जगवीर को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय भेजा गया चालक की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। गनीमत रही कि डिपो बस में लोग नही बैठे थे अन्यथा बहुत बड़ी जानहानि हो सकती थी।

Jhansidarshan.in