*बुन्देलखण्ड की प्रतिभा एवं हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए नगर गुरसरांय लगाई गई प्रदर्शनी*
By
Jul 15, 2022
*बुन्देलखण्ड की प्रतिभा एवं हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए नगर गुरसरांय लगाई गई प्रदर्शनी*
गुरसरांय झांसी।। श्रावण माह के प्रथम सप्ताह से ही नगर में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि प्रदर्शनी का आयोजन होने से हमारे क्षेत्रीय लोगों को अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है जिससे कलाकारों का हौसला बुलंद होता है और वह अपनी हस्त कला से अपने क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करते हैं। वहीं लोगों को हस्त कला से निर्मित तमाम वस्तुएं घर बैठे ही खरीदने का मौका मिलता है। मेले में बुंदेलखंड की परंपरा के अनुसार बच्चों के लिए झूले मिट्टी के खिलौने सस्ती दर पर मिलने वाला कपड़ा, अचार मसाले तथा खादी ग्रामोद्योग सहित तमाम सामग्रियां उचित रेट पर यही उपलब्ध हो जाती हैं। हस्तकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन अति आवश्यक है लोगों को दूरदराज के प्रदेशों में प्रचलित कलाओं सहित हस्तकला की जानकारी मिलती है साथ ही घरेलू उत्पादन को बेचने का यह सरल माध्यम है। मेला प्रभारी सुरेश गोस्वामी, अंकित शर्मा, वीरे, सोनू आदि ने विधायक जी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर करतार सिंह प्रधान बछेह, ललित पटेल विधायक प्रतिनिधि, प्रतीक जैन, केशवेंद्र सिंह बुंदेला ,माधव प्रसाद शर्मा, नितेश मोदी जिला मंत्री अखिल भारतीय सम्मेलन, जयप्रकाश अरुण चतुर्वेदी ,सुखदेव व्यास,अंकित सेंगर, संदीप श्रीवास्तव रामेश्वर दयाल अग्रवाल ,अंकित शर्मा ,सत्यम सोनी सहित बड़ी संख्या में कस्बा एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।