*गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन एवं वाद्य यंत्रों का किया पूजन*
By
Jul 13, 2022
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन एवं वाद्य यंत्रों का किया पूजन
गुरसरांय झांसी।। कस्बा गुरसरांय में मैहर घराने की गुरुकुल संगीत पीठ मां शारदा संगीत विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं वाद्य यंत्रों का पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन समेले ने कहा कि भारतीय परंपरा का निर्वाह होते रहना चाहिए।यह भारतीय गौरव की शान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष वरिष्ठ संगीतकार पंडित शिवनंदन प्रसाद वशिष्ठ ने कहा कि गुरु के चरणों मे बैठकर ही ज्ञान की प्राप्ति की जा सकती है।गुरुकुल परंपरा का निर्वाह करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसके बाद मैहर घराने के संगीत गुरु पंडित परशुराम पाठक के शिष्यों ने गुरु पूजन एवं वाद्य यंत्रों का पूजन करने के बाद गुरुकुल परंपरा के अनुसार गुरुकुल पद्धति से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूजन महोत्सव में सितार वादक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में वैष्णवी पाठक, प्रशांत मिश्रा, कामिनी गौतम, साक्षी झा एवं स्नेह दीप,प्रभाकर नायक ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। स्थानीय टीचर्स कॉलोनी में एक निधन हो जाने के कारण संगीत गोष्ठी को स्थगित किया गया। संचालन मेजर अखिलेश पिपरैया ने किया। आभार व्यक्त शिवकुमार तिवारी ने किया ।इस मौके पर प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,मनोहर राव नेवालकर,जितेंद्र पटेल, देवेंद्र घोष, प्रमोद गोस्वामी धर्मेंद्र कौशिक ,उपेंद्र खरे,ऋषभ खरे,कैलाश प्रकाश गुप्ता, सुनील व्यास आदि उपस्थित रहे।