*भारत विकास परिषद ने मनाया 59 वां स्थापना दिवस, किया गया वृहद वृक्षारोपण,वन विहार का भी हुआ कार्यक्रम*
By
Jul 11, 2022
भारत विकास परिषद ने मनाया 59 वां स्थापना दिवस, किया गया वृहद वृक्षारोपण,वन विहार का भी हुआ कार्यक्रम
कोंच,सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद में आज 59 वा स्थापना दिवस आज कोंच नगर के वीरेन्द्र स्वरूप जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में मनाया और वृक्षारोपण पर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश और संकल्प भी लिया आज भारत विकास परिषद शाखा के द्वारा 59 वें स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ वीरेंद्र स्वरूप जूनियर हाई स्कूल में सर्वप्रथम वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय माधौगढ़ विधायक मूलचंद सिंह निरंजन एवं नगरपालिका परिषद कोंच की अध्यक्षा डॉ सरिता आनंद अग्रवाल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।तदोपरांत शिक्षक रामशंकर छानी के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया तदुपरांत वन बिहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ,सचिव शैलेंद्र सर ने सभी आगंतुक अतिथियों, पत्रकार बंधुओं का पट्टीका ओढ़ाकर सम्मान किया इस अवसर पर प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन, डॉक्टर एल आर श्रीवास्तव, विज्ञान विशारद सिरोठिया, सीताराम प्रजापति, शिव प्रसाद निरंजन (बब्बू मास्टर), नरसिंह गहरवार एडवोकेट, विजय रावत अमरेंद्र दुबे ,प्रहलाद सोनी ,राजेंद्र निगम एडवोकेट, दिनेश सोनी विजय अग्रवाल, वीरेंद्र बहरे, डॉ प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर दिनेश उदैनिया ,चतुर्भुज चंदेरिया, अनिल कपूर स्वर्णकार ,पंडित देवेंद्र कुमार द्विवेदी ,इंदिरा द्विवेदी, मीरा बहरे ,रजनी डेगरे, मणी बहरे, शिवम बहरे, रामशंकर छानी,प्रदीप अग्रवाल, साक्षी, सुरेश कुमार गुप्ता बड़ा मील बाले, मृगेंद्र सर्राफ, बलराम डेगरे, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, तिरभुवन पटेल, दर्श द्विवेदी, डॉ वीरेंद्र स्वरूप जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त सचिव शैलेंद्र सर ने किया।