रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कालपी में अलग अलग कार्यक्रमो में हिस्सा लिया। लखनऊ से कालपी के आनन्दी देवी मंदिर में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दर्शन करके पूजा अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को मुकुट पहना कर सम्मान किया। इसके बाद बुजुर्ग भाजपा नेता हरदेव सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य के टरननगंज आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना, इस शिष्टाचार भेंट के दौरान, शिवेंद्र भूषण सिंह चौहान, पूर्व विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद सिंह निरंजन , भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ,अरविंद चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ,अशोक बाजपेई राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोदी विचार मंच,मनोज पांडेय रहे।इसके उपरांत मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ मैं प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे तकदीर के दर्शन मंदिर के महंत जमुना दास महाराज का उन्होंने आशीर्वाद लिया।