• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*48 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा, मोबाइल में सेव आपत्तिजनक वीडियो बने मासूम की हत्या की वजह*

By

Jul 9, 2022

48 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा, मोबाइल में सेव आपत्तिजनक वीडियो बने मासूम की हत्या की वजह

(झांसी) तहसील मऊरानीपुर क्षेत्रांतर्गत लहचूरा थाना क्षेत्र में विगत दिवस नावालिग सुमित यादव की डंडा व चारपाई के पायो से सिर व मुंह पर वार करके की गई निर्मम हत्या

झांसी पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए हत्या में संलिप्त हत्यारोपी मृतक के दोस्तों को किया गया गिरफ्तार तथा हत्या में प्रयोग आला कत्ल भी बरामद किया गया। जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा किया गया।

लहचुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खंदरका में विगत दिवस नावालिग सुमित यादव की निर्मम हत्या की गई थी। जिसका झांसी पुलिस द्वारा 48 घंटे में ही खुलासा कर दिया गया।

बताया गया है की घटना के बाद जांच कर रही डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा मौके पर ही दो लोगों को चिन्हित किया गया। जिन्हें पकड़ कर थाने लाया गया जहां उनके साथ पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रवि श्रीवास के मोबाइल में सुमित ने कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो देख लिए थे क्योंकि रवि श्रीवास का गांव की ही किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। जिसकी बदनामी के डर से चारों दोस्तों ने सुमित को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसे पब्जी गेम खेलने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने चारो दोस्तो , रवि श्रीवास, जितेंद्र दुबे, राघवेंद्र राजपूत, व एक 15 वर्षीय लड़के को हिरासत में लेकर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।।

 

रिपोर्टर,कृष्ण कुमार 

Jhansidarshan.in