*जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने अच्छी पहल*
By
Jul 9, 2022
*जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने अच्छी पहल*
जालौन:-उरई जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर कहा कि विशेष अभियान अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन 5 जुलाई से 20 जुलाई 2022 के बीच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक लाभार्थी परिवार को पांच लाख तक का निशुल्क उपचार पंजीकृत समस्त राजकीय व निजी चिकित्सालय में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक कार्ड बनाकर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने प्रेस वार्ता कर अपील की है कि आयुष्मान भारत योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान शत-प्रतिशत अंत्योदय लाभार्थियों को सत्यापित करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की ग्राम वार सूची राशन की दुकानों एवं कोटेदारों को उपलब्ध कराई जा रही है तथा कोटेदारों को यह निर्देश दिया जा रहा है कि समस्त अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में उनकी सहायता की जाए। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन भी किया है ताकि टास्क फोर्स द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन उपलब्धियों की समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पात्र लाभार्थी परिवारों को प्रेरित करते हुए कैंप लाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 37503 परिवार अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं जिनमें से 1.22 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है जिसमें से अब तक 24759 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल परके प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 17 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं जिनमें 11 राजकीय अस्पताल हैं एवं 6 निजी अस्पताल हैं। शासकीय चिकित्सालय में राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निजी चिकित्सालय में उरई स्थित नेत्र ज्योति अस्पताल, कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सिंह हेल्थकेयर, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल और कालपी स्थित किलकारी मेडिकल सेंटर एवं नारायण नेत्रालय प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इन सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि समस्त कार्ड धारकों के उपचार की सुविधा दिलाने हेतु अस्पताल में सहयोग के लिए आयुष्मान मित्र भी नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डॉ आशीष आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।