• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न, रिपोर्ट कृष्ण कुमार*

By

Jul 5, 2022

*कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न, रिपोर्ट कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा में आगामी बकरी ईद एवं अन्य त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की गई। बैठक में थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आवारा पशु कहीं घूमते दिखाई ना दें गौशाला में उनकी व्यवस्था की जाए ,साथ ही सुअर पालकों को लेकर लोगों ने शिकायत की है कि सुअर पालन करने वाले लोगों को नोटिस देकर सुअरों को पाबंद कराया जाए जिससे जानवर खुले में घूमें। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा है कि खुले में कहीं कुर्बानी नहीं दी जाएगी, ना ही तेज लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाएगा नमाज मस्जिद के अंदर ही अता करें जो लोग मस्जिद तक जाने में असमर्थ हैं वह लोग अपने घर पर रहकर ही नमाज अता करें।
बैठक में गणमान्य नागरिकों ने ईदगाह की साफ-सफाई हेतु अपनी समस्या रखी वहीं थानाध्यक्ष ने सड़क नाली एवं ईदगाह के चारों ओर सफाई व्यवस्था चौकस रखने के दिए निर्देश। इस मौके पर नगर पंचायत गरौठा लिपिक बृजकिशोर मिश्रा हाजी सुलेमान खान,सतीश चन्द्र अग्रवाल, दयाशारण रिछारिया, इमाम बख़्श अलख राजपूत,लोचन सिंह परिहार, सुबराती खान,साहरूफ खां झुन्नीलाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in