*ग्राम भदेवरा में प्रधान पचीपुरी नीतू अबधेश पटेल ने भेंट किया वाटर कूलर, ग्रामीणों को मिलेगा ठंडा पानी*
By
Jul 2, 2022
*ग्राम भदेवरा में प्रधान पचीपुरी नीतू अबधेश पटेल ने भेंट किया वाटर कूलर, ग्रामीणों को मिलेगा ठंडा पानी*
कोंच तहसील के ग्राम भदेवरा में पचीपुरी की ग्राम प्रधान नीतू अबधेश पटेल ने प्राचीन हनुमान मंदिर में यहां आने वाले श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को ठंडा पेयजल की व्यवस्था करते हुए वाटर कूलर लगवाया,R S S के सेवा विभाग के तत्वावधान में पचीपुरी प्रधान प्रतिनिधि अवधेश पटेल द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर को ग्राम भदेवरा में प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर जिलाप्रचारक शिवम, विभाग सेवा प्रमुख पूरन लाल, जिला सेवा प्रमुख विपिन,जिला शारिरिक प्रमुख आशीष, नगर कार्यवाह पवन झा, सह कार्यवाह ऋषभ, नगर सेवा प्रमुख मयंकमोहन गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद के नगराध्यक्ष साकेत शांडिल्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनिलकांत तिवारी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी लला, भदेवरा प्रधान भानुप्रताप सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष दशरथ पटेल व ग्रामवासी मौजूद रहे। आये हुए समस्त अतिथियों का मंगल तिलक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। तदुपरांत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबधेश पटेल द्वारा भोज भण्डारा का आयोजन किया गया। इस वाटर कूलर का उदघाटन जिलाप्रचारक शिवमजी, पूरनलाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री जिला प्रचारक शिवम ने कहा कि संघ द्वारा अच्छे चरित्र के व्यक्तिनिर्माण के साथ जनकल्याण,एवं मानव सेवा के लिये भी कार्य किया जाता है,क्योंकि सनातन संस्कृति में नरसेवा को ही नारायण सेवा है,और हमारे वेदों में भी सेवा परमो धर्मा कहा गया और संघ का लक्ष्य सनातन संस्कृति को परम् वैभव पर पहुचाना है।