*प्रतिबंधत होने के बावजूद भी कस्बा में खुलेआम बेची जा रही है मछलियां:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
By
Jul 2, 2022
*प्रतिबंधत होने के बावजूद भी कस्बा में खुलेआम बेची जा रही है मछलियां:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। आज दिनांक 2 जुलाई 2022 को कस्बा के मछली बाजार में रोक के बावजूद भी खुलेआम बेची जा रही हैं मछलियां। जबकि झांसी उप निदेशक मत्स्य विभाग ज्ञानेंद्र सिंह ने अखबार के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया था कि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक मछली के शिकार पर पूर्णतः रोक रहेगी। इसके बावजूद भी कस्बा के बाजार में धड़ल्ले से खुलेआम मछलियां बेची जा रही हैं। मत्स्य विभाग का कहना है कि 15 जून से 15 अगस्त तक मछली में अंडे होते हैं उनके वंश वृद्धि की वजह से प्रतिबंध लगाया जाता है। आदेश जारी होने के बाद विभाग द्वारा अधिकारी व कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कस्बा में खुलेआम जारी है मछलियों का व्यापार आखिर किसकी सह पर किया जा रहा है मछलियों का शिकार क्या कारण है कि प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं आखिर क्यों नहीं होती इन पर कार्यवाही।