सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में आयीं 42 शिकायते, मौके पर 4 का निस्तारण
By
Jul 2, 2022
सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में आयीं 42 शिकायते, मौके पर 4 का निस्तारण
*कोंच*(जालौन) आज शनिवार को आयोजित कोंच तहसील सभागार में जिले से आये मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीबास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिबस का आयोजन कोबिड 19 की गाइड लाइन के अंतर्गत किया गया। जिसमें 42 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र सी डी ओ को सौंपे जिस पर उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित बिभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणबत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें उन्होंने ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये सी डी ओ ने आयी हुयीं शिकायतों में से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मांनीटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित बिभाग के अधिकारी के बिरुद्ध सख्त कार्यबाही की जाएगी। इस अवसर पर एस डी एम के के सिंह, तहसीलदार प्रेम नारायण प्रजापति बी डी ओ कोंच बिपिन कुमार, बी डी ओ नदीगांव गौरव कुमार, पूर्ति निरीक्षक याकूब हसन, नगर पालिका से अवर अभियंता रामवीर सिंह, ए डी ओ पंचायत नरेश चंद द्विवेदी, कोतवाल कोंच वलिराज शाही, थानाध्यक्ष कैलिया अखलेश कुमार द्विवेदी, वन क्षेत्राधिकारी अंगद सिंह चन्देल, थाना नदीगांव से एस आई आलोक पाल,एट थाने से एस आई राजेश कुमार सहित तमाम विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।