• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

तहसील समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा की मौजूदगी में हुआ संपन्न,रिपोर्ट, कृष्ण कुमार 

By

Jul 2, 2022

तहसील समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा की मौजूदगी में हुआ संपन्न,रिपोर्ट, कृष्ण कुमार 

 

गरौठा झांसी।। आज माह के प्रथम सप्ताह को तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
तहसील समाधान दिवस में कुल 161 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिसमें राजस्व के 49 पुलिस के 46 विकास के 19 एवं अन्य 47 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रशासनिक क्षितिज द्विवेदी उपजिलाधिकारी न्यायिक इंद्रकांत द्विवेदी पुलिस क्षेत्राधिकारी आभासिंह तहसीलदार बंदना कुशवाह कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी के अलावा कस्बा प्रभारी एसआई रामेंद्र सिंह पूर्ति निरीक्षक आदित्य कुमार वनाधिकारी एस डी चौधरी अधिशाषी अधिकारी आशीष कुमार राय सहित राजस्व विभाग पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in