• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच विकासखंड के ग्राम सामी में जन चौपाल का हुआ आयोजन, ग्राम प्रधान व सचिव नें समस्याए सुनी*

By

Jul 1, 2022

*कोंच विकासखंड के ग्राम सामी में जन चौपाल का हुआ आयोजन, ग्राम प्रधान व सचिव नें समस्याए सुनी*

*कोंच(जालौन)* कोंच विकास खंड के ग्राम सामी में आज जन चौपाल लगाई गई इस मौके पर ग्रामीणों को जानकारियां देकर जागरूक किया गया कार्यक्रम को अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी वसीम खान द्वारा की गई इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई चौपाल में दी जा रही योजनाओ के बारे में बताया गया जन चौपाल में राजस्व संबंधी मामलों के बारे में शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं एवं विकास खंड एवं जल निगम की योजना शासन की सभी योजना ओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया और राशन कार्ड के जानकारी दी गई और कहा गया की अभी कितने लोगों को मिल रही है योजनाएं, वृद्धा पेंशन 98 विधवा पेंशन 34 को मिल रही है। विकलांग 20 शौचालय 230 पात्र राशन कार्ड 508 अंतोदय कार्ड 22 तालाब 3 हेडपंप 61 आदि कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान आनंद पचौरी, कृषि विभाग से हरदेव वर्मा, सिदार्थ विधुत विभाग से, महेंद्र निरंजन कॉपरेटिव से, ए डी ओ रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। वही इस चौपाल मे खास बात यह रही की गांव के लेखपाल और आँगन वाड़ी कार्यकत्री
अनुपस्थित रही आखिर उन्होने इस चौपाल मे आना उचित क्यों नहीं समझा?

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in