*20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी मामला बना संदिग्ध हत्या या आत्महत्या* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
By
Jul 1, 2022
*20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी मामला बना संदिग्ध हत्या या आत्महत्या*
*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत ग्राम घटियारी में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्राम घटियारी निवासी गजेंद्र सिंह सूरत में रहकर मजदूरी करता है उसके साथ उसका बेटा और भाई भी रहता है। घर में गजेंद्र की पत्नी और उसकी 20 वर्षीय बेटी पिंकी रहती थी। 30 जून की रात्रि पिंकी की माँ नीचे सोई हुई थी जबकि पिंकी छत पर सोने चली गई। जहां रात्रि में ही उसने अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब ककरवई थाना पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस मृतका के घर पहुंची। मृतका के परिजनों द्वारा बताया गया कि पिंकी अपने पिता के साथ सूरत जाना चाहती थी टिकट कन्फर्म न हो पाने के कारण वह सूरत नहीं जा सकी जिससे गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों द्वारा पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर देने से पिंकी की मौत के पीछे का रहस्य स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया मामला संदिग्ध है? पुलिस हर पहलू पर नजर रखकर इस मामले की जांच कर रही है।