*मुखबिर की निशानदेही पर गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रिपोर्ट कृष्ण कुमार*
By
Jul 1, 2022
*मुखबिर की निशानदेही पर गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रिपोर्ट कृष्ण कुमार*
गुरसरांय झांसी।। गुरसरांय थाना क्षेत्र को पूरी तरह अपराध मुक्त कराने के लिए झांसी जिले में पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह के निर्देशन में और पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह की देखरेख में गुरसरांय थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी इस समय पूरी तरह अपराधियों को कानूनी गिरफ्त में लेने के लिए प्रतिदिन टॉप 10 से लेकर गैंगस्टर को गिरफ्तार करने की दिशा में बहुत ही तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं 30 जून गुरुवार को गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय झांसी भेज दिया गया है। वहीं जब अभियुक्त अमित खंगार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम सुट्टा थाना गुरसरांय का अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 166/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट मुकदमा अपराध संख्या 1097/2017 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट तथा मुकदमा अपराध संख्या 140/2021 धारा 394/411 आईपीसी पाया गया बताते चलें अभियुक्त की गिरफ्तारी की फिराक में गुरसरांय पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी लेकिन आज 30 जून को मुखबिर की सटीक सूचना पर गुरसरांय पुलिस ने सब्जी मंडी के सामने रोड से कस्बा व थाना गुरसरांय से अभियुक्त को उस समय धर दबोचा जब वह है पुलिस को देख कर भागने लगा था गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मो० हारून, कांस्टेबल 95 रंजीत कुमार, कांस्टेबल 779 दीनदयाल, कांस्टेबल 755 अंजनी कुमार थाना गुरसरांय ने अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है अपराधी अमित खंगार पुत्र राजेंद्र प्रसाद के गिरफ्तार होने से ग्राम सुट्टा समेत पूरे क्षेत्र में लोगों ने प्रशंसा व्यक्त की है।