• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर व आईजी प्रशांत कुमार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण*

By

Jun 30, 2022

*एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर व आईजी प्रशांत कुमार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण*

जालौन:-देश के प्रधानमंत्री के द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घघाटन हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम है जिसको लेकर आज एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर व आईजी प्रशांत कुमार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने रूट डायवर्जन व पार्किंग स्थल को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को पूरी गम्भीरता से ले किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, पीडब्ल्यूडी, यूपीडा, आदि अधिकारी मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in